पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहा स्थित किराने की दुकान का शटर तोड़ कर चोरी हो गयी। दुकान में लगे सीसीटीवी में तीन युवकों की चोरी करते हुए तस्वीर कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार शाहपुर के जंगल सालिकराम स्थित प्रीत विहार निवासी योगेन्द्र गुप्ता, फातिमा रोड स्थित श्रीराम चौराहा के पास किराना की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह मंगलवार की शाम पांच बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे, बुधवार की सुबह दुकान का शटर टूटा देख मोहल्ले के लोगों ने फोन से जानकारी दी। पुलिस को दी गयी तहरीर में उन्होंने एक हजार रुपये व लगभग पांच हजार रुपये का सामान गायब होने की बात कही है।