फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़ी बहन का शव सामने देख छोटी को आया हार्ट अटैक, दिल के दौरे ने ले ली जान

Sat, 27 Dec 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शत्रुघ्नपुर के कोईरी टोला निवासी द्रौपदी(70) लंबे समय से बीमार थीं। बृहस्पतिवार देर रात उनका निधन हो गया। शुक्रवार को परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी छोटी चचेरी बहन सुगंधी (60) भी पहुंच गई। शव को देखकर वह अत्यधिक भावुक हो गईं और रोते-रोते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
मृत बहनें द्रौपदी और सुगंधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शत्रुघ्नपुर में शुक्रवार को एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई। बड़ी बहन की मौत की खबर सुनकर अंतिम दर्शन के लिए पहुंची छोटी चचेरी बहन को शव के सामने ही हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्नपुर के कोईरी टोला निवासी द्रौपदी(70) लंबे समय से बीमार थीं। बृहस्पतिवार देर रात उनका निधन हो गया। शुक्रवार को परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी छोटी चचेरी बहन सुगंधी (60), पत्नी राजेंद्र पाल, निवासी विनायका गांव, गौरी बाजार, देवरिया, बहन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि शव के पास पहुंचते ही वह अत्यधिक भावुक हो गईं और रोते-रोते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में फुलवरिया चौराहे स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही सुगंधी की मौत हो गई।
विज्ञापन


द्रौपदी के बड़े बेटे संतोष पाल ने बताया कि मौसी और मां के बीच गहरा प्रेम था। मां के निधन का सदमा वह सह नहीं सकीं। वहीं, गांव के प्रधान प्रतिनिधि अशोक चौहान ने दोनों मौतों को बेहद दुखद बताया। दोनों महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें