फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस देखकर भागा युवक...पकड़ा गया तो बैग में मिला ये प्रतिबंधित सामान- जानिए फिर क्या हुआ

Sun, 10 Mar 2024 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर की राजघाट पुलिस ने एक युवक को चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। अमरूद बाग से जाते समय पहले पुलिस ने युवक को रोका और तलाशी ली तो बैग में गांजा बरामद हो गया।
विज्ञापन
राजघाट थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरूद बाग से चार किलो गांजा लेकर जा रहे युवक को राजघाट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बेचने वाले का नाम नहीं जानता, उसे अमरूद बाग में बुलाया गया था और फिर बेचने के लिए गांजा लेकर जा रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान रामगढ़ताल के मंझरिया बिस्टौल निवासी राहुल साहनी के रूप में हुई है। एसओ नितिन रघुनंदन के मुताबिक, पुलिस शनिवार को अमरूद बाग के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक दिखा, जिसने अपने पीठ पर बैग टांगे हुए था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। इस वजह से पुलिस को शक हो गया। पुलिस के दौड़ाने पर वह बैग फेंक कर भागने लगा, लेकिन पकड़ा गया। बैग की जांच करने पर चार किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा अपने गांव ले जाकर बेचता है। इसके पहले भी इस तरह का काम कर चुका है। पुलिस को उसने एक मोबाइल फोन नंबर दिया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इस अवैध धंधे में जुड़े अन्य लोगों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि राजघाट पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चार किलो गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें