फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां की बीमारी कह टालता रहा युवक, अड़ी रही युवती...साढ़े चार घंटे बाद हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में मौलवी ने कराया दोनों का निकाह, दोनों गए घर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

भटहट। करीब साढ़े चार घंटे की जिद के बाद बृहस्पतिवार की देर रात 11 करीब बजे के बरगदही में युवक और युवती का निकाह हुआ। पुलिस की मौजूदगी में मौलवी ने युवक और युवती का निकाह कराया। इसके बाद दोनों अपने घर के लिए रवाना हुए। जबकि इस बीच युवक अपनी मां को बीमारी की बात कहकर निकाह टालने की कोशिश में लगा रहा, लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,राजघाट थाना क्षेत्र की एक युवती छह साल से महराजगंज जिले के एक मजार पर आती जाती थी। उसी मजार पर गुलरिहा थाना क्षेत्र के चिलबिलवा निवासी सुलेमान भी आता जाता था। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। इसी बीच 16 मई को भटहट चौकी पर युवती ने तहरीर दी कि सुलेमान छह वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा है और शादी करने पर मना कर दे रहा है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को दोनों करीब सात बजे शाम भटहट चौकी पहुंचे। इस बीच युवती निकाह और कोर्ट मैरिज पर अड़ी रही। काफी दबाव के बाद सुलेमान निकाह के लिए तैयार हुआ, लेकिन इसके लिए उसने कुछ दिन का और समय मांगा। सुलेमान का कहना था कि उसकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा है। इसलिए उसे कुछ और दिनों की मोहलत चाहिए। लेकिन युवती निकाह के लिए अड़ी रही। पुलिस ने भी को युवती को मनाने की कोशिश, लेकिन वो नहीं मानी। अंत में देर रात करीब 11 बजे पास के एक मौलवी ने दोनों का निकाह कराया। भटहट चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक और युवती ने निकाह कर लिया है दोनों घर चले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें