फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पादरी बाजार। गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो के शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी विकास चौहान 18 ने शुक्रवार की शाम को कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसने खुदकुशी तो उस समय उसके घरवाले मकान के बाहर थे। उसने एक सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा है जिसमें उसने अपनी दोनों बहनों से गलतियों के लिए माफी मांगी है और कहा कि मम्मी पापा मैं आपको बहुत परेशान करता था न। मेरी शिकायत आप लोगों से मोहल्ले के लोग करते थे। अब आपको परेशानी नहीं होगी। मुझे मरना है। जानकारी के अनुसार शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय विकास चौहान के पिता प्रहलाद चौहान ठेला चला कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विकास तीन भाई व बहनों मे सबसे छोटा व इकलौता था। शुक्रवार की देर शाम जब सभी लोग घर से बाहर थे,उसी समय युवक ने पंखे में दुपट्टे से लटक कर खुदखुशी कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें विकास ने परिवार वालों से माफी मांगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच कर रही है। परिजन खुदकुशी के कारणों के बारे में नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें