फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी बोली, मायके का कर्ज लौटाओ...तभी आऊंगी ससुराल- थाने में पहुंची पंचायत, ये हुआ फैसला

Sun, 03 Mar 2024 06:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के महिला थाने पर पति और पत्नी की पंचायत हुई। पत्नी नाराज थी कि मायके से पति ने मदद के नाम पर काफी रुपये लिए थे। इन रुपयों को पति की तरफ से लौटाया नहीं जा सका। पत्नी ने पति के सामने जिद रख दी कि पहले मायके लिए लिए रुपये वापस लौटाएं, तब ससुराल जाएगी।
विज्ञापन
पति-पत्नी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रहने वाले युवक और गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली युवती पांच साल पहले मिले। प्रेम हुआ तो निकाह कर ली। युवक खोराबार में किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने लगा। इस दौरान गृहस्थी चलाने में रुपयों की जरूरत हुई तो पत्नी के घरवालों से उसने कई बार मदद ली, लेकिन अब यही रिश्तों में दीवार बन गई है। पत्नी का कहना है कि मदद में दिए रुपये कर्ज के हैं और जब तक पति इसे वापस नहीं करेगा, वह उसके साथ ससुराल नहीं जाएगी।

विज्ञापन


यह मामला शनिवार को महिला थाने में आया तो पुलिस भी चौंक गई। थाने पहुंची पत्नी ने बताया कि पांच साल में लिए गए 100 रुपये की मदद को भी उसने अपनी डायरी में लिखा है। उसका कहना है कि पति अब तक एक लाख 37 हजार 832 रुपये ले चुका है। महिला थाने में फरियाद आने के बाद दोनों पक्ष को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

बताया जा रहा है कि युवती गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले पति को बिहार में अपने घर के पास नौकरी मिल गई तो उसने पत्नी से चलने को कहा। पत्नी ने पति को लिस्ट थमाने हुए कहा- पहले इसे अदा करो, तब ससुराल जाऊंगी। दोनों को परिवार ने समझाने की बहुत कोशिश की। बात नहीं बनने पर मामला महिला थाने पहुंचा। थाने में पत्नी ने कहा कि ससुराल जाने के बाद मायके के लोग कर्ज के रुपयों को लेकर ताना मारेंगे। इसलिए
विज्ञापन


पैसे चुकाने के लिए कहा। थाने में समझाने के बाद महिला ने ससुराल जाने के लिए बकरीद तक की मोहलत मांगी है।

महिला थाना प्रभारी प्रभा ने बताया कि आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में दोनों के रिश्तों को सुलझाने की कोशिश पुलिस ने की है। कोशिश की जा रही है मामला सुलझ जाए।





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें