फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल के सामने वाटर बॉडी की मानसून के पहले कराई गई सफाई

Mon, 24 Jun 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) रामगढ़ताल के सामने वाटर बॉडी के सुंदरीकरण के साथ उसे मानसून के पहले वर्षा जल संग्रह के लिए भी सक्षम बना रहा है। नौका विहार के सामने से लेकर एनेक्सी भवन, बाबा साहब अम्बेडकर पार्क, होटल मैरिएट के पीछे की वॉटर बॉडी की सफाई का काम रविवार से शुरू करा दिया गया। पोकलेन और मैनुअली सफाई का काम सप्ताह भर में पूरा कर लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब छह एकड़ में फैले वाटर बॉडी की सफाई का काम शुरू कराया गया है। रविवार को बौद्ध संग्रहालय पुलिया से लेकर वैशाली एंक्लेव की पुलिया तक के वाटर बॉडी की सफाई कराई गई। सफाई का काम मजदूरों से मैनुअली और पोकलेन की मदद से कराया जा रहा है। वाटर बॉडी में फैले जलकुंभी को हटाने के बाद उसके अंदर जमे सिल्ट को निकालने का काम किया जा रहा है। जीडीए के सहायक अभियंता एके तायल के निर्देशन में वॉटर बॉडी की सफाई का काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एनेक्सी भवन, बाबा साहब अम्बेडकर पार्क, होटल मैरिएट के पीछे की वॉटर बॉडी की सफाई का काम भी कराया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि 42 एकड़ वाटर बॉडी तारामंडल क्षेत्र में है। इनमें सिल्ट निकाल कर जल संग्रहण क्षमता में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे न केवल भूमिगत जल रिचार्ज बढ़ेगा बल्कि वर्षा जल का संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें