फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 'नंबर' के फेर में गुम हो गया अस्थि कलश, अवशेष 'लापता'- तलाश में जुटे पुलिस व परिजन

Tue, 15 Apr 2025 05:45 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शाम सात बजे फूला लेने पहुंचे चचेरे भाई संदीप ने नौ नंबर का लॉकर खोला तो वह खाली मिला। श्मशान घाट के सुरक्षाकर्मी विनोद से पूछा, लेकिन उन्होंने जानकारी से इन्कार कर दिया। जब सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाने को कहा गया, तो बताया कि बहुत पहले पुलिस कैमरा ले गई तब से लगा नहीं। परेशान होकर परिवार ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन
अस्थि कलश गायब होने पर 112 को फोन कर बुलाया था
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्मशान घाट के लॉकर से फूला (अस्थि कलश) गायब होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, लॉकर पर सभी हिंदी में नंबर लिखे हैं। इसी भ्रम में एक को नौ नंबर का लॉकर समझकर कोई फूला ले गया। अब नौ नंबर लॉकर में फूला रखने वाले के बारे में राजघाट पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

नार्मल टैक्सी स्टैंड के पास रहने वाले राहुल मौर्य की पांच अप्रैल को डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। राहुल का अंतिम संस्कार राजघाट के मुक्तिपथ पर किया गया था। परंपरा के अनुसार, रविवार को वाराणसी जाकर गंगा में अवशेष विसर्जित करना था।

शाम सात बजे फूला लेने पहुंचे चचेरे भाई संदीप ने नौ नंबर का लॉकर खोला तो वह खाली मिला। श्मशान घाट के सुरक्षाकर्मी विनोद से पूछा, लेकिन उन्होंने जानकारी से इन्कार कर दिया। जब सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाने को कहा गया, तो बताया कि बहुत पहले पुलिस कैमरा ले गई तब से लगा नहीं। परेशान होकर परिवार ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन

राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने बताया है कि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि एक को नौ नंबर लाॅकर समझकर कोई और गलती से फूला लेकर चला गया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें