फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में गैस संकट : चटोरी गली में दो दुकानें बंद...समोसा दो रुपये महंगा- व्यापारियों को हो रही आर्थिक क्षति

Sun, 15 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

दुकान के मालिक विवेक झा ने बताया कि काॅमर्शियल गैस सिलिंडर का स्टॉक जब तक था तबतक दुकान को चलाते रहे। अब सिलिंडर नहीं बचा है। इस कारण दुकान का शटर दोपहर बाद गिरा देना पड़ा। बताया कि अब गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य होने के बाद ही दुकान खुल पाएगी।
विज्ञापन
गैस न मिलने कारण चटोरी गली रेस्टोरेंट बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काॅमर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने के कारण कई दुकानदारों की चिंता बढ़ी हुई है। शनिवार को कामर्शियल गैस समाप्त होने के कारण चटोरी गली में दो दुकानें बंद हो गईं। इससे कई ग्राहक दुकान से लौट गए।
विज्ञापन

उधर, कॉमर्शियल गैस की किल्लत की वजह से खाने-पीने की चीजें भी महंगी होनी शुरू हो गई हैं। कई दुकानदारों ने समोसे की कीमत दो रुपये बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि चटोरी गली स्थित दिल्ली मोमोज के नाम से दो दुकानें चलती थीं। इसमें चाइनीज आइटम के साथ-साथ अन्य आइटम भी ग्राहकों के लिए बनाए जाते थे।

दुकान के मालिक विवेक झा ने बताया कि काॅमर्शियल गैस सिलिंडर का स्टॉक जब तक था तबतक दुकान को चलाते रहे। अब सिलिंडर नहीं बचा है। इस कारण दुकान का शटर दोपहर बाद गिरा देना पड़ा। बताया कि अब गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य होने के बाद ही दुकान खुल पाएगी। यहां एक नाम से दो दुकानें थीं। दोनों बंद करनी पड़ी हैं। दुकान बंद करने से आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें