फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला को बातों में उलझा कर गहने-नकदी लेकर ठग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल थाने में दर्ज किया गया केस, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के झुंगिया बाजार के पास महिला को झांसा देकर बदमाश गहने और नकदी लेकर फरार हो गए थे। बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के राजी सेमरा नंबर दो निवासिनी शैल देवी बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे मेडिकल काॅलेज की तरफ से चिलुआताल क्षेत्र के झुंगिया पैदल बाजार करने जा रही थीं। प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची थीं कि महिला को अकेला देख एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। महिला को नमस्कार करके रोका और फिर बातचीत में उलझाकर गले का मंगलसूत्र, कान का टप्स और 12 सौ नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जालसाजी कर चोरी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें