गोरखपुर। श्री कृष्णा अकादमी गीडा में आयोजित तीन दिवसीय खेल का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने इस प्रतियोगिता दिवस पर समा बांध दिया। मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने विभिन्न खेलाें के विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र मेडल प्रदान किए। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख दिलीप यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह और आईटीएम के फार्मेसी डायरेक्टर प्रभुदत्त पांडा, प्रबंध समिति के नीरज मातनहेलिया, श्याम बिहारी अग्रवाल, बी निकुंज मातनहेलिया, अनुज अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार सिंह, डॉ. एनके सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद