फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे : तीसरा सर्वे भी पूरा..एलाइनमेंट के बाद तय होगा रूट- इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा

Wed, 18 Jun 2025 12:30 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पहले हुए दो सर्वे में गोरखपुर से बस्ती, गोंडा, सीतापुर रूट था लेकिन अब नए सिरे से इसका निर्धारण हो रहा है। अब इस एक्सप्रेस-वे के नेपाल की सीमा से सटे जिलों से होकर लखनऊ, सीतापुर, बरेली और मेरठ होते हुए शामली तक जाने की उम्मीद बढ़ गई है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, एलाइनमेंट सर्वेक्षण का काम जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे( सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-शामली-पानीपत एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए हो रहा तीसरा सर्वे भी पूरा हो गया है। अब 22 जिलों का एलाइनमेंट सर्वेक्षण चल रहा है। तीनों सर्वे की अलग-अलग डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि कितने पुल, ओवरब्रिज और फ्लाईओवर की जरूरत होगी। इनमें से एक को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी यह कार्य पूरा होने में तीन महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन


गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस के सर्वे की जिम्मेदारी एनएचएआई, रायबरेली को दी गई थी लेकिन अब यह योजना अयोध्या को दे दी गई है। वहीं, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे पहले शामली तक बनने वाला था लेकिन बाद में इसे पानीपत तक विस्तार दे दिया गया है। नए सिरे से एलाइनमेंट सर्वेक्षण के पूरा होने के बाद रूट का निर्धारण तय हो पाएगा।

प्रस्ताव के मुताबिक, इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो चरण में कराने की तैयारी है। पहले चरण में पानीपत-शामली से पुवायां तक करीब 450 किमी और दूसरे भाग में पुवायां से गोरखपुर के बीच करीब 300 किमी दूरी में निर्माण होगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से यूपी का पूर्वी और पश्चिमी हिस्सा सीधे जुड़ जाएगा। सात से आठ घंटे में गोरखपुर से शामली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


पहले हुए दो सर्वे में गोरखपुर से बस्ती, गोंडा, सीतापुर रूट था लेकिन अब नए सिरे से इसका निर्धारण हो रहा है। अब इस एक्सप्रेस-वे के नेपाल की सीमा से सटे जिलों से होकर लखनऊ, सीतापुर, बरेली और मेरठ होते हुए शामली तक जाने की उम्मीद बढ़ गई है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, एलाइनमेंट सर्वेक्षण का काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

गोरखपुर में भी हो रहा एलाइनमेंट सर्वे
गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए गोरखपुर में भी एलाइनमेंट सर्वेक्षण हो रहा है। कुल 50 गांवों से होकर सड़क के गुजरने की संभावना है। इसके लिए एनएचएआई ने जिला प्रशासन से भू-राजस्व अभिलेख मांगा है।

इन जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे
पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, गोरखपुर।

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। अब एलाइनमेंट का काम चल रहा है। इसके बाद डीपीआर तैयार होगी: अलंकृत पटेल, प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें