फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी की जिद पर की गई थी किशोरी की हत्या...मां, प्रेमी व उसका दोस्त हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके में किशोरी के फंदे से लटकी मिली थी लाश, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
विज्ञापन




पुलिस का दावा-मां के दोस्त से किशोरी से भी हो गया था प्रेम संबंध, गर्भवती भी थी



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में किशोरी की हत्या की जांच कर रही पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने शनिवार को मां और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की हत्या में मां की भूमिका नहीं मिली है। किशोरी की हत्या शादी की जिद करने पर प्रेमी और उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने प्रेमी के दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है।



पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि किशोरी के प्रेमी के संबंध मां से भी थे। किशोरी गर्भवती हो गई थी और अब शादी करने की जिद कर रही थी, इसलिए प्रेमी ने हत्या करने के बाद अपने एक दोस्त की मदद से उसे फंदे से लटका दिया था। पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, किशोरी के पिता मुंबई में रहकर कमाते हैं और वह घर पर मां के साथ रहती थी। मां का पीपीगंज इलाके के एक युवक से संबंध हो गया था। युवक का घर पर आना-जाना था। इसकी जानकारी होने के बाद बेटी हस्तक्षेप करने लगी थी, लेकिन युवक ने उसे भी बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी उसकी मां को हुई तो उसने बेटी से पूछताछ की। जब उसे पता चला कि जिससे उसकी गहरी दोस्ती है, वही बेटी के साथ भी रहने लगा है तो घर में विवाद हो गया।



प्रेमी ने किशोरी को गर्भपात की दवा खिला दी, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ गई थी। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को प्रेमी आया तो किशोरी की मां गांव में ही ब्रह्मभोज में शामिल होने गई थी। किशोरी प्रेमी के साथ उसके घर जाने की जिद करने लगी। तब प्रेमी ने उसकी पिटाई की और गला दबाकर मार डाला। हत्या को खुदकुशी दिखाने के लिए उसने अपने दोस्त की मदद से शव को फंदे से लटका दिया और फिर उसकी मां को सूचना दी। मां सब कुछ जानती थी, लेकिन मुंबई से पिता के आने पर उसे गुमराह किया। पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।



.....



यह हुआ था



27 सितंबर को कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में किशोरी की फंदे से लटकी लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पिता ने बताया कि शोहदों की छेड़खानी से आजिज आकर उसने खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन






वर्जन



किशोरी और उसकी मां दोनों की गहरी दोस्ती एक ही युवक से थी। पुलिस की जांच में युवक और उसके दोस्त पर हत्या का शक है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।



-मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें