फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौटते समय हाथ पकड़ा: छात्रा ने किया विरोध, शोहदा बोला- पिता की कर दूंगा हत्या

Mon, 05 Jun 2023 01:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिपराइच इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस ने दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में बीए की छात्रा से छेड़खानी कर हाथ पकड़ने व जबरन उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम में हुई घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पिता की बाइक पर बैठने के बाद भी आरोपी ने छात्रा का पीछा किया। विरोध करने पर बोला, तुम्हारे पिता की हत्या कर दूंगा। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान पिपराइच के सोहसा गांव निवासी गनेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिता ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी 19 साल की बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शोहदा गनेश सिंह आते-जाते उसे रास्ते में परेशान करता था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के घर वालों से शिकायत की और पंचायत भी हुई। समझाने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। शनिवार को छात्रा परीक्षा देने गई थी। शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद वह कॉलेज से बाहर निकली तो पहले से ही गेट पर गनेश बाइक लेकर खड़ा था।

इसे भी पढ़ें: दरिंदों से धोखा खाया तो समझीं मां-बाप ही सच्चे दोस्त, प्रेम करना बना जंजाल
विज्ञापन


छात्रा को देखते ही उसने छींटाकशी की और हाथ पकड़ लिया। फिर बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर उसने कहा कि पिता की हत्या कर दूंगा। वहां पर भीड़ एकत्र होने पर वह आगे चला गया। इसके बाद छात्रा पैदल ही जा रही थी कि रेलवे क्रॉसिंग के पास पिता मिल गए।

पिता की बाइक पर बैठकर छात्रा घर जा रही थी। आरोप है कि इसके बाद भी शोहदा नहीं डरा और पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया था। परिजनों के बाहर आने पर भी वह नहीं डरा और वहीं सिगरेट पीने लगा। बाद में आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की 10 अनदेखी तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन, दिल छू जाएगी बचपन की मासूमियत

दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
पिपराइच इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस ने दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उसकी पहचान पिपराइच के गंभीरपुर कम्हरिया निवासी अनूप यादव के रूप में हुई है। ब्यूरो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें