फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू के छात्रनेता का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता सतीश प्रजापति का शुक्रवार को कैंट थाना पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। छात्रनेता ने पंत पार्क के सामने कुलपति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाया था। सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट उसने किया था। शुक्रवार को कुलपति पौधरोपण कार्यक्रम में जा रही थीं, इसी दौरान छात्रनेता ने वहां पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस हिरासत में सतीश प्रजापति खुद को विश्वविद्यालय का छात्र बता रहा था, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे अपना छात्र मानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें