फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज की बस ट्राला से टकराई, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार बाजार के समीप बरईपार मोड़ पर रात करीब 11:15 बजे गोरखपुर से बनारस के लिए जा रही सोनौली डिपो की बस सामने से आ रही ट्राला गाड़ी से टक्कर हो गई। बस डिवाइडर पर चढ़कर पार हो गई। इस दौरान बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस, अन्य गाड़ियों से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डवरपार बाजार से पहले चारपान मोड़ पर एनएचएआई द्वारा निर्माण कार्य को लेकर सड़क का डायवर्जन किया गया है जिससे दोनों साइड की गाड़ियां एक ही पटरी पर चल रही हैं जिस कारण तेज रफ्तार ट्राला कि सामने से आ रही रोडवेज बस टकरा गई और यह हादसा हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें