गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के एनएसएस की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नकुल कुमार शाही, विमल गुप्ता, प्रतीक राव, अलोक कुमार, देवराज, आयुष प्रताप सिंह, आदित्य गौर, विनय, देविका, पलक व खुशी ने रक्तदान किया। इससे पूर्व सुबह आठ बजे प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रोहित श्रीवास्तव, प्रो. ईसी दास, डॉ. जेपी यादव व डॉ. नीतू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।