फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह तीखी धूप ने किया परेशान, दोपहर बाद हुई बारिश

Wed, 20 Sep 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद अचानक बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा
आज भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दो दिन पहले गरज चमक के साथ हुई बारिश का असर अभी भी बना हुआ है। मंगलवार की सुबह तीखी धूप लोगों को परेशान करती रही। दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए और मौसम का मिजाज बदल गया। शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

बारिश नहीं होने से पिछले एक सप्ताह से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। दो दिन पहले गरज चमक के साथ बारिश होने से मौसम विभाग ने तीन चार दिनों और मौसम में बदलाव का आसार व्यक्त किया था। लेकिन सोमवार को चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह चटक धूप निकलने पर लोग गर्मी से बेहाल दिखे। दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ शहर के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का आसार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें