फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीखी धूप करती रही परेशान...आज राहत के आसार

Tue, 27 Aug 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग ने मंगलवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ बारिश का जताया है अनुमान
विज्ञापन

- पश्चिमी हवाओं की एक द्रोणिका सक्रिय होने से मौसम में बदलाव का जताया गया है आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। धूप और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका के रूप में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में इसका असर ज्यादा रहेगा। सोमवार को आसमान साफ होने से सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप परेशान करती रही। हालांकि, इसके बीच चल रही मध्यम हवाएं राहत का अहसास कराती रहीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की द्रोणिका समुद्र तल पर जैसलमेर, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है। ऐसे में मानसून की द्रोणिका के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से सटकर गुजरने से मंगलवार को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके चलते दक्षिण-पूर्व में आने वाले आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर आदि जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसका असर गोरखपुर में भी रहने का अनुमाम है। सोमवार को दिन में तीखी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नादौन के निजी अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल गेट पर तैनात पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें