फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का मौसम: तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने दिलाई जुलाई की याद, पसीने से तर-बतर हुए लोग

Fri, 15 Sep 2023 04:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर तक ऐसे ही गर्मी और तपिश झेलनी होगी। इसके बाद 18 सितंबर को बारिश और 19 व 20 सितंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं। चिपचिपाती गर्मी और तीखी धूप ने जुलाई की याद दिला दी।
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से बचने का प्रयास करती युवती - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के ट्रैक से उतरने के बाद सूरज की तपन बढ़ती जा रही है। बुधवार को कई बार सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा, लेकिन बारिश तो क्या बूंद भी नहीं गिरी।

विज्ञापन


तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन और मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा।

दो दिन से तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह से ही तीखी धूप निकली। दोपहर में बादल छाए रहने से कुछ देर तपन से राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। बादल छंटते ही फिर तेज धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया।
विज्ञापन


चिपचिपाती गर्मी और तीखी धूप ने जुलाई की याद दिला दी। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर तक ऐसे ही गर्मी और तपिश झेलनी होगी। इसके बाद 18 सितंबर को बारिश और 19 व 20 सितंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें