फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय भवन की छत गिरी, दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जर्जर भवन की छत को तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, आठ मजदूर कर रहे थे काम

घटना के बाद पहुंचे एडीएम वित्त ने कहा, कंडम घोषित कर भवन को कराया जाएगा ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मोहद्दीपुर पावर हाउस रोड स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के मंडल कार्यालय भवन की छत शनिवार सुबह भरभरा कर गिर गई। जिस समय भवन की छत गिरी, उस वक्त उसे तोड़ने में आठ मजदूर लगे हुए थे। मलबे में दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य दो मजदूरों को भी चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर एडीएम वित्त राजेश सिंह आपदा प्रबंधन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों घायल मजदूरों की पहचान सोनबरसा रसूलपुर निवासी मुन्ना गुप्ता पुत्र भीमनाथ व सोनबरसा भगवानपुर खुर्द निवासी रफुल अली अंसारी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी का दफ्तर का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पदाधिकारियों ने छत को तोड़कर नई छत डलवाने के लिए शनिवार को काम लगवाया था। इसी दौरान अचानक जर्जर हिस्सा भरभरा कर गिर गया। दो मजदूर नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची आपदा की टीम ने मलबा हटाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भेजा। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एडीएम वित्त राजेश सिंह ने बताया कि यह कार्यालय कम्युनिस्ट पार्टी का है। सुबह सूचना आई कि भवन गिर गया है। सूचना पर तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कर दो घायलों को निकाला गया। बाकी छह मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए थे। उन्होंने बताया कि भवन काफी जर्जर है। इसे कंडम कर ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें