फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोहनपुर से अहिरौली बघेल तक के मार्ग का 2476 लाख की लागत से होगा सुदृढ़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र के सोहनपुर से बनकटा ब्लाॅक होते अहिरौली बघेल तक 8.165 किलोमीटर लंबी सड़क का 2476.44 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा। यह टू लेन की सड़क होगी। इसके लिए 619.11 लाख रुपये अवमुक्त हो चुका है।
विज्ञापन

यह बातें विधायक सभाकुंवर ने रविवार की शाम को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि 18 माह में लगभग सौ सड़कें निर्मित हुई हैं। कई पर काम चल रहा है। भाटपाररानी से भटनी 14.800 किलोमीटर लंबे मार्ग का 13 करोड़ 670 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत नई तकनीक से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य आरंभ हो चुका है। इसके अलावा माड़ीपुर से बंगरूवा, माड़ीपुर से बखरी, घाटी से चखनी घाट सड़क बनाकर तैयार है। घाटी खाद गोदाम से गोपलापुर तक की सड़क का कार्य तेजी से हो रहा है। उनका सपना है कि भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें