फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल में होनहारों को किया गया सम्मानित

Mon, 15 May 2023 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल करवल मझगांवा में होनहारों को सम्मानित करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
सीबीएसई : रिजल्ट आने के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षकों से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

गोरखपुर। सीबीएसई के होनहारों को उनके विद्यालय में सम्मानित किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
झंगहा प्रतिनिधि के मुताबिक, आदित्य पब्लिक स्कूल झंगहा के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। कक्षा दसवीं की छात्रा निहारिका राय ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में आकांक्षा जायसवाल 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का माल्यार्पण किया। झुमिला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, एके मेमोरियल पब्लिक स्कूल झुमिला बाजार की हाईस्कूल की छात्रा शांभवी मिश्रा 93 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टापर बनीं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रबंधक गदाधर दुबे और प्रधानाचार्या गीता पांडेय ने बधाई दी। उधर, रामसखी रामनिवास कांवेंट स्कूल भरौली की 12वीं की छात्रा आयुषी मौर्या 93.3 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टापर बनी। प्रबंधक अमरजीत सिंह, प्रधानाचार्य अंकित कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक, राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल करवल मझगांवा में शनिवार को होनहारों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक वीके सिंह, निदेशक पुनीत सिंह, प्रधानाचार्य अमरनाथ गुप्ता ने अभिभावकों, शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिशिर त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अखिलेश विश्वकर्मा, योगेश सिंह, प्रीति सिंह, राधिका ओझा आदि मौजूद रहीं।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या 15 साईं नगर में स्थित एक शिक्षण संस्थान ने सीबीएसई की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दीक्षा कुमारी, तृप्ति कश्यप, कृष्णा मिश्रा, शांभवी जायसवाल, दिव्या यादव, रितेश जायसवाल, शिवम कुमार, इरफान अली आदि शामिल रहे। इस मौके पर राहुल जायसवाल, मोहित जायसवाल, हर्षित जायसवाल, संपूर्णानंद शुक्ला, तन्नू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के स्व रामरहस्य महाविद्यालय सिंहपुर चौरीचौरा के प्राचार्य अरविंद कुमार श्रीवास्तव के पुत्र आयुष कुमार श्रीवास्तव ने सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 91% अंक अर्जित कर अपने माता-पिता एवं स्कूल का नाम रोशन किया है। आयुष कुमार श्रीवास्तव रतन मेमोरियल पब्लिक स्कूल शाहपुर गोरखपुर में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें