स्वर सागर संस्था की ओर से आयोजित माता की चौकी में भजन गातीं संस्था की महिलाएं।
गोरखपुर। नवरात्र व रामनवमी के उपलक्ष्य में स्वर सागर संस्था की ओर से बुधवार को गोरखनाथ में माता की चौकी व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मेयर सत्या पांडेय, जसपाल सिंह, मनोज गुप्ता, अनीता गुप्ता, संस्था अध्यक्ष सुनिशा श्रीवास्तव, राखी बरनवाल व प्रियंका गुप्ता ने मां जगदंबा की पूजा-अर्चना की। सुनिशा श्रीवास्तव ने गणेश वंदना गाकर गणपति जगवंदन व मां जगदंबा की भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद चंद्रभान यादव, पिंटू श्रीवास्तव, आंचल श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, अमन श्रीवास्तव, एकता शुक्ला, निधि श्रीवास्तव, बेचन गौर, अमर श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव ने माता के भजनों को गाकर भक्तों को खूब झुमाया।