बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से घाट की सीढ़ियों पर मिट्टी चढ़ गई है। इसकी सफाई का काम नगर निगम ने शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर 03.00 बजे दो ट्रैक्टर से चालक सीढ़ियों की मिट्टी हटाने में जुटे थे। चालकों ने बताया कि जल्द ही पूरे घाट को साफ कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एंबुलेंस माफिया: पुलिस अफसर ने साथ बैठकर ली चाय की चुस्की...फिर नाप दीं गर्दनें
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल ने कहा कि सुबह भी टीम भेजी गई थी। देर शाम को भी औचक निरीक्षण कराया गया। घाटों पर किसी तरह का अतिक्रमण पाया गया तो उसे हटाया जाएगा। छठ आस्था का पर्व है। इसमें घाटों पर वेदी उपलब्ध कराने के बदले पैसा लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।