फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में छठ पूजा: घाट किनारे वेदी के लिए वसूली नहीं कर पाएंगे धंधेबाज... हटेंगे कब्जे

Fri, 03 Nov 2023 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल ने कहा कि सुबह भी टीम भेजी गई थी। देर शाम को भी औचक निरीक्षण कराया गया। घाटों पर किसी तरह का अतिक्रमण पाया गया तो उसे हटाया जाएगा। छठ आस्था का पर्व है। इसमें घाटों पर वेदी उपलब्ध कराने के बदले पैसा लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी में हो रही राजघाट की सफाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा में वेदी बनाने के लिए राजघाट पर धंधेबाजों (एमआरडीजे-गुज्जर) ने जिन जमीनों पर बांस-बल्ली लगाकर कब्जा कर लिया है, अब नगर निगम उसे हटाएगा। छठ पूजा के लिए नदी किनारे घेराबंदी करने पर रोक लगेगी। वेदी बनाकर उसे किसी को बेचने की शिकायत पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


धंधेबाजों के इस खेल को अमर उजाला ने उजागर किया तो सरकारी अमले में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार की शाम नगर आयुक्त के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ने घाट का जायजा लिया। फोटो खींचा और वीडियो भी बनाई। रिपोर्ट तैयार करके टीम नगर आयुक्त को देगी। इसके बाद धंधेबाजों पर कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल, दशहरा बीतने के बाद दिवाली की तैयारी चल रही है। इसके पहले ही राप्ती नदी के किनारे छठ पूजा के लिए वेदी बनाने वाले लोगों ने राजघाट के किनारे की जमीनों पर कब्जा शुरू कर दिया। गुरु गोरखनाथ घाट और श्रीराम घाट की ओर लोगों ने बाड़ बनाकर जमीन पर कब्जा कर लिया। जगह-जगह घेराबंदी की गई है। इनमें कुछ श्रद्धालु हैं तो कुछ धंधेबाज भी शामिल हैं। धंधेबाज वेदी उपलब्ध कराने के बदले रकम लेते हैं। अधिकारियों का कहना है कि पवित्र त्योहार में जगहों की सौदेबाजी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तांत्रिक और उसके दो साथियों ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म,अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Trending Videos
विज्ञापन

शुरू हुई घाट की साफ सफाई

बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से घाट की सीढ़ियों पर मिट्टी चढ़ गई है। इसकी सफाई का काम नगर निगम ने शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर 03.00 बजे दो ट्रैक्टर से चालक सीढ़ियों की मिट्टी हटाने में जुटे थे। चालकों ने बताया कि जल्द ही पूरे घाट को साफ कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एंबुलेंस माफिया: पुलिस अफसर ने साथ बैठकर ली चाय की चुस्की...फिर नाप दीं गर्दनें

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल ने कहा कि सुबह भी टीम भेजी गई थी। देर शाम को भी औचक निरीक्षण कराया गया। घाटों पर किसी तरह का अतिक्रमण पाया गया तो उसे हटाया जाएगा। छठ आस्था का पर्व है। इसमें घाटों पर वेदी उपलब्ध कराने के बदले पैसा लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें