फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाए अवैध यूनीपोल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से अवैध विज्ञापन संशाधनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने नौसड़ से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर दो अवैध यूनीपोल हटाकर जब्त कर लिए। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण और अनुमति लगाए गए विज्ञापन संशाधनों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।अपर नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि अवैध विज्ञापन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने विज्ञापन एजेंसियों और व्यक्तियों से अपील की कि केवल पंजीकरण और अनुमति मिलने के बाद ही विज्ञापन संशाधन स्थापित करें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें