फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए अच्छी खबर: 28 जुलाई से 29 अगस्त तक रोज चलेगी देवघर स्पेशल ट्रेन, बाबा धाम जाएंगे श्रद्धालु

Tue, 21 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
देवघर के लिए जाएगी स्पेशन ट्रेन( सांकेतिक)
विज्ञापन
गोरखपुर। श्रावणी मेले के मौके पर झारखंड के देवघर में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन मेला यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़नी से देवघर के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। यह जानकारी एनई रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर/ साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 व एसएलआर के दो समेत कुल 16 अनारक्षित कोच लगेंगे। ये ट्रेन 28 जुलाई से लेकर 29 अगस्त के बीच रोजाना चलेगी। 05028 बढ़नी-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 28 जुलाई 29 अगस्त के बीच रोजाना दोपहर बाद 3:20 बजे से बढ़नी से चलेगी और शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर से होते हुए शाम पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यहां से आगे बढ़ते हुए ये ट्रेन रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, गोपालगंज, मशरख, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगूसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बांका होते अगले दिन दोपहर बाद एक बजे देवघर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं ये ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त के बीच रोजाना शाम पौने छह बजे से देवघर से चलकर होते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11:55 बजे गोरखपुर व दोपहर बाद सवा तीन बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें