फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खोली पोल: फर्जी तलाकनामा तैयार कर प्रेमिका से रचाई थी शादी, बना रहा था दबाव; पति पर केस दर्ज

Sun, 03 Dec 2023 09:21 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शाहपुर इलाके में पत्नी से फर्जी तलाक का पेपर तैयार कर प्रेमिका से शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके में पत्नी से फर्जी तलाक का पेपर तैयार कर प्रेमिका से शादी करने का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर पुलिस ने देहज उत्पीड़न और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी की धारा में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पादरी बाजार मानस विहार निवासी अनिल कुमार की शादी 18 अप्रैल 2008 में हुई थी। पत्नी का आरोप है कि मोहल्ले की ही एक महिला से पति का प्रेम संबंध हो गया था। उससे शादी करने के लिए उसने तलाक पेपर तैयार कर लिया और उसे ही महिला को दिखाकर शादी भी कर ली।
विज्ञापन

शादी होने के कुछ समय बाद जब पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने अगस्त 2023 में शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तलाक का पेपर पुलिस की जांच में फर्जी पाए जाने पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार की रात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें