गोरखपुर। पिपराइच इलाके के वार्ड नंबर चार कस्बा में शुक्रवार रात सिरफिरे युवक ने एक तरफा प्यार में खुशबू (19) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा खुशबू के शादी से इन्कार करने पर सिरफिरे ने वारदात की है। फिलहाल, घायल खुशबू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती करा कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। देर रात एसपी नार्थ मनोज अवस्थी में मेडिकल पहुंच गए थे। हालांकि, गले में चोट की वजह से बयान नहीं दे पाई है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा निवासी बुनेला प्रसाद की बेटी खुश्बू बगल के कुछ लड़कियों के साथ शुक्रवार रात खेत की तरफ गई थी। घात लगाए बैठे युवक ने पहले शादी को बोला, लेकिन इन्कार करते ही उसने धारदार हथियार से लड़की के गले पर जोरदार प्रहार कर दिया। बचाव करने के प्रयास में खुशबू का दोनों हाथ व गर्दन बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। साथ में गई सहेलियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा बाबू का निवासी बताया जा रहा है। वह युवती का रिश्तेदार है और पहले से परिचित है। युवती खतरे से बाहर है । आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।