फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जांच में हुआ खुलासा...एंबुलेंस में ही हो गई थी बच्चे की मौत- मेडिकल कॉलेज से एम्स हुआ था रेफर

Sat, 13 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एम्स की इमरजेंसी में 25 अक्तूबर को इलाज के लिए लाए गए नवजात की हुई मौत के मामले की जांच के लिए समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। बच्चे की मौत एंबुलेंस में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
एम्स में इलाज न होने के बाद मरीज को निजी अस्पताल लेकर जाते परिजन। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स की इमरजेंसी में 25 अक्तूबर को इलाज के लिए लाए गए नवजात की हुई मौत के मामले की जांच के लिए समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। जांच समिति ने बताया है कि बच्चे की मौत एंबुलेंस में ही हो गई थी।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 25 अक्तूबर 2025 को एक बच्चे को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से एम्स भेजा गया था।

बच्चे की एम्स में मौत हो गई थी। इस मामले में एम्स प्रशासन ने जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम का गठन किया था। इस जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे की मौत एंबुलेंस में ही हो गई थी।

एम्स की कार्यकारी निर्देशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि एंबुलेंस में आए बच्चे को वेंटिलेटर से हटाना खतरे से खाली नहीं था। उसके लिए दूसरे वेंटिलेटर वाले बेड का इंतजाम किया जा रहा था। इसी दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने एंबुलेंस में जाकर देखा तो नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी घरवालों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें