फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुई

Mon, 05 Oct 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सत्र 2026-27 की प्रथम अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रविवार को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई। टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के लिए पदक हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने महिला कबड्डी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपना स्वाभाविक खेल खेलने और प्रतिभा एवं परिश्रम से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। टीम के साथ प्रो. विजय चहल भी बिलासपुर रवाना हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें