फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी में डीजे बजाने को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
शादी में डीजे बजाने को लेकर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
खजनी इलाके में परछावन के दौरान हुई घटना, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो





उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के सहजूपार में बृहस्पतिवार की रात परछावन के दौरान मारपीट हो गई। डीजे पर गाना बजाने को लेकर कोई घटना में 3 लोग के सिर पर चोट आई है। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से मरहम पट्टी के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन






जानकारी के मुताबिक, सहजुपार के पूर्व प्रधान हरिलाल भारती के भाई सुशील भारती के लड़के कि बृहस्पतिवार को शादी थी। डीजे पर डांस करते हुए बाराती दुल्हे के साथ परछावन करा रहे थे। इस दौरान डीजे गांव के सुनील और रामदत्त के दरवाजे पर पहुंचा, जहां डीजे पर बज रहे गाने को बंद कराने के लिए सुनील के स्वजन ने बारातियों से कहा, लेकिन वह नहीं माने और तेज गाना बजाने लगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होते हुए जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से रामदत्त और सुनील का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष से सुशील का सिर फट गया। सुनील के स्वजन ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दे दी है। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें