आरोपी पति को पुलिस ने भिजवाया जेल
हरपुर बुदहट। बेलघाट थाना क्षेत्र के गांव में पत्नी की हत्या कर घर के पीछे गड्ढे में दबाने के आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा और रस्सी बरामद की है। थाना प्रभारी बेलघाट विकास नाथ ने बताया कि आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। उसकी निशानदेही पर फावड़ा और रस्सी बरामद की गई है।