फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिरफिरे शोहदे ने छात्रा को धमकाया...शादी की तो मंडप में मार दूंगा गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- रास्ते में पकड़ लिया था हाथ, उलाहना देने पर भी नहीं सुधारा, तब दर्ज कराया केस

गोरखपुर। सिकरीगंज इलाके के एक गांव में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा से छेड़खनी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह मई को आरोपी युवक ने रास्ते में हाथ पकड़ लिया था, लेकिन लोकलज्जा के डर से छात्रा ने घर वालों को नहीं बताया। सिरफिरे शोहदे ने छात्रा को धमकाया कि कहीं और शादी की तो मंडप में गोली मार दूंगा।
अचानक 30 मई को जब आरोपी ने घर में घुसकर धमकी दी और हाथापाई की तो पिता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान विशुनपुरा गांव के गोलू गुप्ता उर्फ विकास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता ने तहरीर में लिखा है कि 22 वर्षीय बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए रोजाना कोचिंग जाती है। आरोपी एक दिन अचानक घर पर आकर बेटी का नाम लेकर पुकारने लगा। कारण पूछने पर गाली देते हुए बोला कि कहीं और शादी की तो मंडप में गोली मार दूंगा।
शोर सुनकर आसपास के लोग आए जिससे आरोपी फरार हो गया। उस दिन बेटी से पूछने पर पता चला कि इसके पहले वह एक दिन उसका हाथ पकड़ लिया था और धमकी दी थी कि जैसा कह रहा हूं, वैसे ही करो। लेकिन, बेटी ने पढ़ाई न छूटे और लोकलज्जा के डर से घर पर कुछ नहीं बताया था। उस दिन घर आने के बाद पहले हुई घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

तब बेटी ने यह भी बताया कि वह आए दिन इसी तरह की हरकत करता है। आरोपी गांव के पास का था, इस वजह से छात्रा के घर वाले उलाहना लेकर भी गए, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। परेशान पिता ने 30 मई को सिकरीगंज थाने में केस दर्ज कराया। एसओ मनीष यादव ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें