फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा के घर पहुंचे शोहदों ने की छेड़खानी, कुत्ता भी छोड़ा

Wed, 07 Feb 2024 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने शोहदे के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। मंगलवार को वह स्कूल नहीं गई तो आरोपी उसके घर पहुंचा। उसने किशोरी पर कुत्ता छोड़ दिया। आरोपी की हरकत का विरोध करने पर मनबढ़ों ने किशोरी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपी रणवीर और उसके सहयोगियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमला करने, जानमाल की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


किशोरी हाईस्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल के रास्ते में कोठा गांव का रणवीर यादव अपने दोस्तों संग उससे छेड़छाड़ करता था। जानकारी होने पर माता-पिता ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी। सोमवार को वह स्कूल नहीं गई तो मंगलवार को उसकी तलाश करते हुए आरोपी किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी घर में मां संग बर्तन धो रही थी। तभी उसने किशोरी पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। विरोध करने पर दोस्तों संग मारपीट की। किशोरी की मां का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें