चिलुआताल थाने में शुक्रवार को दिन में 11 बजे आने की सलाह दी गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दूसरे दिन युवक की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि थाने की पुलिस पूरे दिन थाने पर बैठा कर उसको प्रताड़ित किया था। जिससे आहत होकर पीड़ित ने आत्महत्या कर ली।
रात में एक बजे तक था बेचैन
थाने से देर शाम बड़ा भाई उसे अपने साथ लेकर चला आया। बड़े भाई के अनुसार रात करीब एक बजे तक वह परेशान था। भतीजा उसके पास रहकर बात करते रहा। रात करीब एक बजे के बाद उसके सोने के बाद वह परिसर में सागौन के पेड़ से फंदा लगाकर लटक गया। सुबह पांच बजे लोग पहुंचे तो उसको फंदा से लटका देख शोर मचाया।
मनबढ़ों ने पीड़ित का 1200 लेकर मंगवाया था बीयर
पुलिस की जांच में सामने आया है कि होटल में पीड़ित युवक की पिटाई के बाद उसके मोबाइल से यूपीआई से 1200 रुपये आरोपियों ने अपने खाते में ट्रांसफर कर बीयर मंगवाए थे। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की जुड़ेगी धारा
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। इस बीच युवक के आत्महत्या की जानकारी मिली है। केस में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।