फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कुलपति ने किया स्वागत

Mon, 30 Jun 2025 04:27 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल डीडीयू के गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम कर सकती हैं। इसके लिए गेस्ट हाउस को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान कुलपति प्रो पूनम टंडन ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
डीडीयू के गेस्ट हाउस में पहुंचीं राज्यपाल का स्वागत करतीं कुलपति प्रो पूनम टंडन - फोटो : स्त्रोत- विश्वविद्यालय प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति की आगवानी के लिए गोरखपुर पहुंचीं आनंदीबेन पटेल सोमवार को दोपहर करीब दो बजे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर के विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में पहुंचीं। वे वहां 3:50 बजे तक रहीं। दोपहर का भोजन भी उन्होंने गेस्ट हाउस में ही किया। वहां से राज्यपाल एम्स निकल गईं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल डीडीयू के गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम कर सकती हैं। इसके लिए गेस्ट हाउस को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान कुलपति प्रो पूनम टंडन ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। गेस्ट हाउस की व्यवस्था देखकर कुलाधिपति ने प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान प्रो. संदीप दीक्षित, गेस्ट हाउस के प्रभारी डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह, संपत्ति अधिकारी डॉ अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें