लंबे समय से प्रतीक्षारत नगर निगम के मनोनीत पार्षदों की सूची आखिरकार शासन ने जारी कर दी है। सूची में 10 पार्षदों का नाम शामिल हैं। इसमें पूर्व पार्षद और भाजपा से लंबे समय से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद नगर निगम की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।
राज्यपाल की ओर से गोरखपुर नगर निगम के लिए 10 लोगों को मनोनीत पार्षद के रूप में नामित किया गया है। प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद की ओर से जारी अधिसूचना में इन सभी के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार, रितेश सिंह बब्बू, दुर्गेश बजाज, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, आलोक सिंह विशेन, वीर सिंह सोनकर, शिवम पांडेय, अरविंद निषाद, चंदन आर्या और ममता जायसवाल को नगर निगम का मनोनीत पार्षद बनाया गया है।