फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपहरण कर तीन महीने तक किशोरी को बनाए रखा था बंधक

Thu, 16 May 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हिंदू बनकर दोस्ती कर कुशीनगर की किशोरी का अपहरण करने के आरोपी राजन उर्फ मुकीन और उसकी बहन नेहा उर्फ मरजीना को कैंट पुलिस ने कुनराघाट से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बुर्का पहनाकर कई लड़कियों को बाहर भेज चुका है।

बता दें कि मूलरूप से कुशीनगर जिले की रहने वाली किशोरी की मां ने अपने गृह जनपद के हाटा थाने में फरियाद की थी। पुलिस ने केस भी दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता की मां ने डीआईजी से गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर कैंट थाने में 11 मई को अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपी मूलरूप से झंगहा के कोना सोनबरसा के निवासी हैं। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बुर्का में थी किशोरी, पुलिस भी रह गई हैरान
पुलिस ने जब भाई-बहन को पकड़ा तो उनके पास एक बुर्का पहने लड़की थी। आरोपी उसे अपनी पत्नी बता रहा था। पुलिस बुर्का हटवाई तो हैरान रह गई। बाद में पता चला कि वह अपहृत किशोरी ही है।
विज्ञापन

-
आरोपी की दो बहने कर चुकी हैं लव जेहाद
पुलिस की जांच में मालूम चला कि आरोपी की दो बहने हैं। नेहा उर्फ मरजीना व दूसरी बहन हरियाणा व दिल्ली में हिंदू बनकर दो युवकों के साथ शादी कर उनसे जालसाजी कर चुकी है। पुलिस आरोपी की दूसरी बहन की तलाश करने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें