फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: परचम लहरा दो की सुरलहरी पर थिरके पांव...बही देशभक्ति की गंगा- देखें तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2024 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

मां तुझे प्रणाम; अमर उजाला की अभिनव श्रंखला के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें देशभक्ति पर समूह नृत्य का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को देशभक्ति मय बना दिया।
विज्ञापन
1 of 12
मां तुझे प्रणाम के तहत नृत्य प्रतियोगिता के बच्चों संग नगर आयुक्त और सीपीआरओ रेलवे व अन्य - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से आयोजित ''''मां तुझे प्रणाम'''' कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर निगम सभागार में स्कूली बच्चों की समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

2 of 12
अमर उजाला माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम में प्रतिभाग करती आर पी एम एकेडमी की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में आठ टीमों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को देशभक्ति मय बना दिया।
 
विज्ञापन

3 of 12
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। सबसे बेहतर प्रस्तुति देने वाली आरपीएम एकेडमी, कुसम्ही की टीम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज और तीसरे स्थान पर बेला पब्लिक स्कूल की टीम रही।

 

4 of 12
बच्चों संग नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल व सीपीआरओ पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता की पहली प्रस्तुति एसएस एकेडमी विजय चौक के नन्नें-मुन्नों ने दी। उन्होंने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

5 of 12
विजेता प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने फौज की वर्दी में उरी अटैक पर आधारित डांसिंग एक्ट पेश किया। इसमें उन्हाेंने सर्जिकल स्ट्राइक को भी बखूबी तरीके से दिखाया।

 
विज्ञापन

6 of 12
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
बैकग्रांउड में चल रही देशभक्ति गीतों के मैशअप के बीच सभी ने इसे काफी पसंद किया। बेला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ''''वंदे मातरम'''' गीत पर दमदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ''''जलवा तेरा जलवा जलवा'''' पर प्रस्तुति देकर जलवा बिखेरा। आरपीएम एकेडमी, कुसम्ही के विद्यार्थियों ने ''''बढ़ते चलो'''' पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

 
विज्ञापन

7 of 12
प्रतिभाग करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, सूरजकुंड की टीम ने ''''वतन याद रहेगा'''' गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बना दिया। जेपी एजुकेशन एकेडमी के विद्यार्थियों ने ''''भारत अनोखा राग है'''' पर मनमोहक प्रस्तुति दी। सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने '''' परचम लहरा दो'''' गाने पर प्रस्तुति देकर देशभक्ति का माहौल बना दिया।

 

8 of 12
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नृत्यांगना सुमन वर्मा और कथक नृत्यांगना वंदना दास ने निभाई। मंच का संचालन अनुराग सुमन ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पल्स हार्ट सेंटर के डॉ. प्रकाश चंद शाही और मंगरीश इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक संजीत श्रीवास्तव मौजूद रहे।

 

9 of 12
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्णायक और स्कूलों से आए शिक्षकों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा डेवलपर्स हैं। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और परंपरा जेम्स एंड ज्वैल्स, सह प्रायोजक, नगर निगम गोरखपुर और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वैन्यू पार्टनर हैं। बिग एफएम रेडियो पार्टनर है।

10 of 12
प्रतिभाग करती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
ये हैं हमारी सहयोगी संस्थाएं
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर काॅलेज, मंगरीश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, पल्स हार्ट सेंटर, केआईपीएम इंस्टीट्यूट, जेपी एजूकेशन एकेडमी, दीप शिखा साड़ी, रवि ट्रेडिंग कंपनी, जगमग गोल्ड, तुलस्यान हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटड, मधुसूदन दास पीजी काॅलेज, न्यू जया हॉस्पिटल, राहुल नर्सिंग होम, डीपी आटो।

 

11 of 12
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन
मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी ने शानदार प्रस्तुति दी है। पुरस्कार कुछ ही को मिलता है, लेकिन सभी ने एक से एक देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

12 of 12
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति का बना माहौल
विशिष्ट अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी है। अमर उजाला की ओर से बच्चों को मंच देना काफी नेक पहल है। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। कार्यक्रम ने देशभक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें