फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईकमान तक पहुंचा सदल की हार का मामला, कमलेश बोले-जहां चाहें चैलेंज कर लें

Thu, 06 Jun 2024 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सदल प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंतिम दौर में वह शौचालय जाने के लिए बाहर निकले थे तो अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया और उसी दौरान भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना में आंकड़ों की बाजीगरी की गई है।
विज्ञापन
मतगणना के दौरान जीत का निशान दिखाते कमलेश व री-काउंटिंग की मांग करते सदल प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद की मामूली अंतर से हार का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामला कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गया है। अब उन्हें मार्गदर्शन का इंतजार है। हालांकि, सदल ने न्यायालय की शरण लेने की भी तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन


उधर, चुनाव जीते भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने मतगणना में धांधली के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि गठबंधन प्रत्याशी किसी भी फोरम पर चैलेंज कर सकते हैं। सब कुछ पारदर्शी तरीके से हुआ है।

बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने कांग्रेस के सदल प्रसाद को 3150 मतों से पराजित कर दिया था, लेकिन मतगणना के समय ही बवाल शुरू हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप है कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 33 राउंड गणना होनी थी।
विज्ञापन


मतगणना दोपहर दो बजे समाप्त हो गई थी, लेकिन जानबूझकर देरी की गई और उस समय तक 8वें व 9वें राउंड की घोषणा की जा रही थी। प्राप्त मतों की घोषणा में देरी के दौरान उन्होंने काॅपी मांगी तो अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी।

उन्होंने कहा कि अंतिम दौर में वह शौचालय जाने के लिए बाहर निकले थे तो अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया और उसी दौरान भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना में आंकड़ों की बाजीगरी की गई है।

सारे घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन के इंडिया गठबंधन के प्रभारी सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव पांडेय को व्हाट्सएप मैसेज और बात कर दी है।

जल्द ही दिशा-निर्देश प्राप्त होगा, उसके बाद आगे की लड़ाई लड़ेंगे। सदल प्रसाद का दावा है कि पुनर्मतगणना हो तो वह चुनाव जीत जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना में धांधली की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई है। पार्टी हाईकमान को भी जानकारी दी गई है। जैसा निर्देश होगा, उसी अनुसार हक की लड़ाई लड़ेंगे।

मतगणना की पूरी प्रकिया पारदर्शी
भाजपा सांसद कमलेश पासवान
ने गठबंधन के प्रत्याशी के आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि मतगणना की पूरी प्रकिया पारदर्शी तरीके से हुई है। सदल प्रसाद कम मतों से हार गए हैं तो धांधली का आरोप लगाने लगे। वैसे उनकी जगह वह भी रहते तो शायद यही करते।

जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। जहां तक धांधली के आरोपों की बात है तो चुनाव आयोग की वेबसाइट तो गलत नहीं हो सकती। चुनाव के लिए दूसरे प्रदेश से प्रेक्षक आए हैं। अब यह कहना कि सरकार और प्रशासन के दबाव में ऐसा किया गया है, तो यह समझ से परे है। वह चाहें तो किसी भी फोरम पर चैलेंज कर सकते हैं। जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर जीत दिलाई है, वह दिल से धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें