फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाज ने खाते से 48 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिपराइच। जालसाजों ने पिपराइच थाना क्षेत्र के सोनवेगोनरहां गांव निवासी रामप्रताप सिंह के बैंक खाते से 48 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना 13 सितंबर की है। पीड़ित ने तहरीर दी है।
रामप्रताप सिंह ने बताया कि इंडियन बैंक शाखा बैंक रोड गोरखपुर में उनका खाता है। खाते को पिपराइच इंडियन बैंक की शाखा में स्थानांतरण के लिए आवेदन किए थे। जालसाज ने मोबाइल फोन से खाता और ओटीपी नंबर पूछा और थोड़ी देर बाद 48 हजार निकाल लिए। उन्होंने बैंक खाता लॉक करा दिया है।
विज्ञापन

ब्यूरो

सड़क हादसे में युवक की मौत
पिपराइच। इलाके के महमूदाबाद गांव निवासी दिनेश चौधरी (38) की रविवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घर से पैदल निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन


महिला दुकानदार पर गर्म चाय फेंकने वाला गिरफ्तार
गोला। कस्बे के वार्ड-18 में चाय की दुकान लगाने वाली महिला पर भगौना सहित गर्म चाय फेंकने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष गोला धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला दुकानदार पर गर्म चाय फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी बलराम मोदनवाल को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें