फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर, मोटे अनाज से बनेंगे स्वादिष्ट पकवान

Tue, 26 Aug 2025 02:21 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

संयुक्त निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मोटे अनाज में छिलका मजबूत होता है। आमतौर पर किसान और व्यापारी छिलके की वजह से मोटे अनाज का उचित उपयोग नहीं होने के कारण बुवाई नहीं करना चाहते हैं। मोटे अनाज कोदो में सात परत का छिलका होता है।
विज्ञापन
मोटे अनाज (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश का पहला और देश का दूसरा काॅमन फैसिल्टी सेंटर (सीएफसी) गोरखपुर में स्थापित होगा। इस सेंटर में मिलेट्स (मोटे अनाज) से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इस तरह का सेंटर देश में अभी केवल हैदराबाद में है। गोरखपुर के चरगांवा में सेंटर के लिए 10 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को सेंटर स्थापित करने के लिए जरूरी जानकारी जुटाने के लिए हैदराबाद भेजा गया है।

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मोटे अनाज में छिलका मजबूत होता है। आमतौर पर किसान और व्यापारी छिलके की वजह से मोटे अनाज का उचित उपयोग नहीं होने के कारण बुवाई नहीं करना चाहते हैं। मोटे अनाज कोदो में सात परत का छिलका होता है। उसको साफ करना कठिन काम है। सीएफसी में इसके लिए नई मशीन लगाई जाएगी।

जिस तरह से आटा, मैदान और चावल से बिस्किट, दलिया व अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं उसी प्रकार इस सीएफसी में मिलेट्स से सेवई, पास्ता, नूडल, बिस्किट, और चॉकलेट जैसा न्यूटीवार बनाया जाएगा। ये सभी खाद्य पदार्थ ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी आदि तैयार होगा।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक ने बताया कि हैदराबाद में काॅमन फैसिलिटी सेंटर पांच से छह एकड़ में बना है। गोरखपुर में उसे 10 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके लिए गोदाम भी बनाया जाएगा, जिसमें अनाज रखा जाएगा। इस सेंटर से किसान समूहों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें बाजार पर निर्भर होने के बजाय इस सेंटर में अपने उत्पाद भेजने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें