एमएसआई इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहें सैयद यासुनुजफर स्मारक गोल्ड कप सीनियर बॉयज सिक्स ए साइड ह
यासुनुज्जफर स्मारक सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता 2023
एफसीआई ने एमएसआई व इस्लामिया हॉक्स ने रीजनल स्टेडियम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज खेल मैदान पर चल रहे सैयद यासुनुज्जफर स्मारक गोल्ड कप सीनियर बालक सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर इस्लामिया हॉक्स व एफसीआई की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल एमएसआई इंटर कॉलेज और एफसीआई के मध्य खेला गया इसमें एफसीआई की टीम 7-0 से विजयी रही। गोल करने वाले खिलाड़ियों में राजन, अनूप ,अमानत अली, राज भास्कर, रंजन व संदीप शामिल रहे। दूसरे सेमीफाइनल में इस्लामिया हॉक्स ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 3-2 से मात दी। इस्लामिया की ओर से गोल करने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद आतिफ और फैज सरवर रहे। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से नसीम ने दो गोल किया। पहले मैच के मुख्य अतिथि परवेज हसन खान और दूसरे में शाह आलम इंजीनियर रहे।