फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में सोया था परिवार, ताला तोड़कर नकदी-जेवर उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा इलाके में हुई घटना, पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के राजी जगदीशपुर गांव के गरुलडाली गांव के जगदीश निषाद के घर चोरी हो गई। रविवार की रात में पूरा परिवार घर में ही मौजूद था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गांव के दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जगदीश निषाद का पूरा परिवार घर में ही सोया था। रात में छत के रास्ते चोर घर में घुसे और नकदी व सामान समेट ले गए। जगदीश ने बताया कि कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर 21 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन, दो जोड़ी पावजेब, एक अदद सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान की बाली और एक करधन सहित करीब दो लाख जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात करीब एक बजे बगल के गांव छोटी खिरिहवा निवासी रामजतन के घर भी चोरों ने छत के रास्ते घुसने का प्रयास किया था, लेकिन परिवार वालों की नींद खुल गई और शोर मचाने पर छत से कूद कर चोर फरार हो गए। झंगहा पुलिस शक के आधार पर गांव के दो युवकों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें