जिला जेल स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा।अमर उजाला
गोरखपुर। जिला कारागार परिसर स्थित रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक पर आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दर्शकों से गुलजार रही। काकोरी कांड के अमर शहीदों की स्मृति में लगाई गई प्रदर्शनी को देखने सैकड़ों लोग पहुंचे। इसमें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दुर्लभ चित्र, दस्तावेज और शहीदों के जीवन से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया गया है। आयोजक अविनाश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को प्रदर्शनी का समापन होगा। संवाद