ई-समन पोर्टल के माध्यम से अब व्हाट्सएप और ईमेल पर भी तामिला कराया जा सकेगा। अभी तक तामिला के लिए पुलिस को कोर्ट से लेकर आरोपी के घर तक के चक्कर लगाने पड़ते थे, साथ ही लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। बीएनएस के नए कानून के तहत अब कोर्ट और थानों में ई-समन एप से काम शुरू कर दिया गया है।
पुलिस विभाग ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए ई-साक्ष्य और ई-समन एप तैयार किया है। इसकी मदद से अपराध करने वाले साक्ष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकेंगे। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) सेल प्रभारी अजीत कुमार इसकी निगरानी कर रहे हैं।
जबकि एसपी सिटी को नोडल बनाया गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दोनों ही एप अपराध में लिप्त आरोपियों को जल्द सजा दिलाने में मददगार साबित होंगे। इसका इस्तेमाल जिले की पुलिस ने शुरू कर दिया है।
बता दें कि पहले पुलिस अपराधिक मामलों में नामजद आरोपी को कोर्ट में हाजिर कराने क लिए सम्मन रिसीव कराने जाती थी वहां संबंधित आरोपी के नहीं मिलने पर वापस लौट आती थी और मुकदमे की प्रक्रिया लंबित हो जाती थी। नई व्यवस्थ्ाा में यह समस्या खत्म हो जाएगी