गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में नौ मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 25 मई को होंगी। नौ और 10 मई को होने वाली प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 की परीक्षा की वजह से परीक्षा स्थगित की गई है। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के निर्देशों के क्रम में इसे लेकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने डीडीयू प्रशासन को पत्र लिखा था। इसे देखते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश पर नौ मई को होने वाली सभी परीक्षाएं 25 को कराने का निर्णय लिया गया है।