फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रात में टूटा बिजली कनेक्शन बाॅक्स, हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। विरासत गलियारे में रोड चौड़ीकरण को लेकर तोड़-फोड़ काफी दिनों से चल रहा है। इसको लेकर नखास चौक के पास सोमवार रात बिजली के खंभे पर लगा केबिल बाॅक्स टूट कर गिर गया। इस कारण लगभग 10 घरों की बिजली गुल हो गई। लगभग तीन घंटे बाद इसे ठीक कर बिजली बहाल की गई। इस दौरान लोग बिजली के लिए परेशान रहे। बताया जा रहा है कि यहां आए दिन केबिल कटने व बाॅक्स डैमेज होने से परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि विरासत गलियारे में कार्य होने से आए दिन बिजली फॉल्ट की समस्या रह रही है। सहायक अभियंता बक्शीपुर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विरासत गलियारे में कार्य के दौरान सोमवार रात बिजली वितरण बाक्स टूटा था। इसे दो घंटे बाद ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें